Crime

जयपुर ऑडी हादसा: 16 लोगों को कुचलने वाले मामले में कॉन्स्टेबल समेत 7 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के खाते सीज

जयपुर में 9 जनवरी की रात एक ऑडी कार ने खरबास सर्किल पर कहर बरपाया, जिसमें 16 लोगों को कुचल दिया गया और एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में दर्जनों ठेले और थड़ियों को भी नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक कॉन्स्टेबल सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हादसे का विवरण:
9 जनवरी की रात लगभग 9 बजे, ऑडी कार (DD02G5709) पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके के खरबास सर्किल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार कथित तौर पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी और एक अन्य वाहन के साथ रेस लगा रही थी। कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में जा घुसी। हादसे के समय वहां 50 से अधिक लोग मौजूद थे।

गिरफ्तारियां और आरोप:
पुलिस ने मुख्य आरोपी (कार चालक) दिनेश रणवा (32) के सभी बैंक खाते, जिसमें उसकी कंपनी के खाते भी शामिल हैं, सीज कर दिए हैं। डीसीपी नॉर्थ राजर्षि राज के अनुसार, दिनेश रणवा को फरार करवाने, छिपाने, और आर्थिक रूप से मदद करने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियों में शामिल हैं:
मुकेश कुमार रणवा (30): कॉन्स्टेबल, निर्भया स्क्वॉयड, जयपुर में तैनात। हादसे के समय दिनेश रणवा के साथ ऑडी कार में सवार था।
पप्पू (28): हादसे के समय ऑडी कार में सवार था।
अशोक मीणा: मुख्य आरोपी को फरार कराने और साक्ष्य मिटाने में मदद करने का आरोप.
सुमित कुमार: मुख्य आरोपी को फरार कराने और साक्ष्य मिटाने में मदद करने का आरोप.
भागचंद: मुख्य आरोपी दिनेश रणवा को रात भर अपने पास पनाह दी और बाद में फरार होने में मदद की.
शिवराज: मुख्य आरोपी को भागचंद के भाई के साथ आर्थिक सहायता और जरूरत का सामान उपलब्ध कराकर फरार करवाने में मदद की.
नितिन: मुकेश और पप्पू के बुलाने पर मौके पर आया और दिनेश को घर ले गया, जहाँ से पैसे लिए गए और फिर भागचंद के पास छोड़ा गया.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि 5 आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और मुख्य आरोपी को बचाने के उद्देश्य से उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सभी आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। मामले की जांच अभी जारी है, और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय वाहन कौन चला रहा था औ