घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। सांगानेर निवासी रवि जैन (40) अपनी पत्नी मोना जैन के साथ दुर्गापुरा मुख्य बाजार में खरीददारी करने आए थे:
पति का इंतजार कर रही थी महिला: रवि जैन दुकान पर दवाई लेने गए थे, जबकि उनकी पत्नी मोना दुकान के बाहर स्कूटी पर बैठकर उनका इंतजार कर रही थीं।
पीछे से आकर मारा झपट्टा: इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश आए और थोड़ी दूरी पर रुके। बाइक से उतरकर एक बदमाश पैदल आया और मोना के गले पर पीछे से झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली।
नीचे गिरते-गिरते बची महिला: वारदात इतनी अचानक हुई कि मोना स्कूटी से नीचे गिरते-गिरते बचीं। जब उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने पीछा किया, तो बदमाश तेजी से दौड़कर अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शहर भर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका:
CCTV में कैद हुई करतूत: हेड कॉन्स्टेबल मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति रवि जैन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
फुटेज के आधार पर जांच जारी: घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की खंगालने पर बदमाशों की करतूत साफ नजर आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार स्नेचर्स की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।