Rajasthan

कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, पूर्व सरपंच की मौके पर मौत

टोंक में नेशनल हाईवे-52 हादसा: कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, पूर्व सरपंच की मौके पर मौत

सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो ने टोंक जिले के नेशनल हाईवे-52 पर खानपुर के पास बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा की मौत हो गई और उनकी एक पैर कट गई।

हादसा बासनी गणेशजी मंदिर के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। बाइक पर पूर्व सरपंच देवली की तरफ जा रहे थे, जबकि विधायक की स्कॉर्पियो जयपुर से कोटा जा रही थी।

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक घटनास्थल पर रुके, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें अन्य गाड़ी में अपने साथ ले लिया। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया।

हादसे की सूचना पर हिंडोली उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश कर जाम खुलवाया।

पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा 1991 में उमर गांव के सरपंच बने थे। उनके पिता गंगाराम मीणा 1963-68 में जनसंघ से विधायक रहे।

सुरेश गुर्जर 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, हारने के बाद 2023 में फिर चुनाव लड़े और बीजेपी के नरेंद्र नागर को 8,425 वोट से हराकर विधायक बने।