राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 2759 पदों के लिए हुई ड्राइवर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि ड्राइवर भर्ती में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम और रोल नंबर से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
दरअसल, 23 नवंबर 2025 ड्राइवर भर्ती भर्ती परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में कुल 1 लाख 48 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए सिलेक्ट किया गया है। एग्जाम में करीब 60 प्रतिशत कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
आलोक राज ने बताया कि बोर्ड की ओर से उम्मीदवार सिलेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। रिटन टेस्ट में पास होने वाले सभी उम्मीदवार अब चयन के अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाए जाएंगे। उनके डॉक्यूमेंट चेक करके सही होने पर उन्हें मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर विभाग को फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी जाएगी।
जानें कटऑफ
ऐसे चेक करें भर्ती परीक्षा का रिजल्ट