घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेज बढ़त दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते ने भी निवेशकों के विश्वास को बढ़ावा दिया है, जबकि डॉलर इंडेक्स में नरमी और वैश्विक मंदी की आशंका ने बुलियन को मजबूत किया है। औद्योगिक मांग से चांदी को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है।
सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 1,59,900 रुपये पर कारोबार करता देखा गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज के कारोबार में सोना 1,60,755 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया, जिससे इसमें करीब 6,946 रुपये की तेजी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू मांग में सुधार ने कीमतों को सहारा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोने की कीमतों में भी मजबूती देखी गई, जहां यह पिछले सत्र के 4,935.00 डॉलर प्रति औंस के बंद भाव से बढ़कर 5,094.00 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान सोने में लगभग 159 डॉलर प्रति औंस की बढ़ोतरी हुई और यह 5,090.80 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा।
चांदी का भाव
MCX पर चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जहां यह 2,81,998 रुपये प्रति किलो के आसपास बना रहा। पिछले बंद भाव 2,68,015 रुपये प्रति किलो था। आज के सत्र में चांदी ने 2,84,094 रुपये प्रति किलो का उच्च स्तर छुआ, जिससे इसकी कीमत में करीब 16,079 रुपये प्रति किलो की तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया। चांदी पिछले बंद भाव 83.301 डॉलर प्रति औंस के करीब था, और आज के सत्र में इसने 87.985 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर बनाया। इस तरह चांदी में करीब 4.684 डॉलर प्रति औंस की तेजी देखने को मिली, और यह 87.410 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं, हालांकि मुनाफावसूली से हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।