सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचीं डॉ. सुधा शर्मा ने बताया कि परीक्षा का समय शनिवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित था:
शॉर्ट सर्किट से बंद हुई लाइट: सुबह 10:20 बजे अचानक कई अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए।
निरीक्षकों की सफाई: जब अभ्यर्थियों ने इस पर आपत्ति जताई, तो परीक्षा निरीक्षकों (Inviligilators) ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण बिजली चली गई है और कुछ ही देर में व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, काफी देर तक सिस्टम चालू नहीं हो सके।
सिस्टम चालू न होने और कीमती समय बर्बाद होने पर अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूट गया:
सेंटर के बाहर हंगामा: नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र सत्य साईं पीजी कॉलेज के बाहर निकलकर NTA और केंद्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
पहली पारी रद्द: अभ्यर्थियों के बढ़ते विरोध और तकनीकी खराबी के दूर न होने के कारण अधिकारियों को पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।
तकनीकी गड़बड़ी (Technical Error) के कारण परीक्षा से वंचित रहे अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राहत भरा कदम उठाया है:
नया परीक्षा केंद्र और तिथि: NTA ने घोषणा की है कि पहली शिफ्ट में प्रभावित हुए 49 अभ्यर्थियों के लिए 1 सितंबर को फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जयपुर का नया सेंटर: यह परीक्षा जयपुर स्थित राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन (RCEW) केंद्र पर आयोजित की जाएगी।