Cricket

“U-19 वर्ल्ड कप में बारिश का खलल, भारत ने बनाए 192 रन, 6 विकेट गिरे”

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच बुलावायो में खेला जा रहा मैच बारिश के कारण रोक दिया गया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश आने से पहले भारत ने 39 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए थे। अभिज्ञान कुंडू 63 रन और आरएस अंबरीश 4 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 72 रन बनाए, जबकि कनिष्क चौहान ने 28 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए अजीजुल हकीम तमीम ने विहान मल्होत्रा (7 रन) और कनिष्क चौहान (28 रन) के विकेट लिए। इकबाल हुसैन ने हरवंश पंगालिया (2 रन) और वैभव सूर्यवंशी (72 रन) को आउट किया। वहीं, अल फहद ने वेदांत त्रिवेदी (जीरो) और कप्तान आयुष म्हात्रे (6 रन) का विकेट लिया।