Cricket

एशिया कप ट्रॉफी भारत में नहीं, दुबई में क्यों? भारत-पाक प्रतिद्वंद्विता के बीच ACC पर उठे सवाल

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होती हैं तब, माहौल मैच की बजाय ‘जंग’ में तब्दील हो जाता है. दोनों टीमें एक दूसरे से हारना नहीं चाहती. एशिया कप क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफी फिलहाल भारतीय सरजमीं पर नहीं, बल्कि दुबई में एशियन क्रिकेट काउंसिल के मुख्यालय में रखी हुई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष और एसीसी के अहद सदस्य मोहसिन नकवी की देखरेख में इस ट्रॉफी का दुबई में होना कई सवाल खड़े करता है

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का प्रोटोकॉल और मुख्यालय नियम एशिया कप की मूल ट्रॉफी आमतौर पर एसीसी के पास रहती है. नियमों के मुताबिक, विजेता टीम को अक्सर ट्रॉफी की’प्रतिकृति’ (Replica) दी जाती है, जबकि मूल ट्रॉफी को एसीसी के मुख्य कार्यालय में प्रदर्शित किया जाता है. चूंकि एसीसी का मुख्यालय दुबई में है, इसलिए ट्रॉफी वहीं सुरक्षित रखी गई है. मोहसिन नकवी और एसीसी की भूमिका मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) वर्तमान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख हैं और एसीसी में उनका प्रभाव काफी है. वर्तमान में हाइब्रिड मॉडल और चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जो तनातनी चल रही है, उसके कारण भी ट्रॉफी के हस्तांतरण जैसी प्रक्रियाओं में देरी देखी जा रही है. नकवी का कहना है कि भारत को अगर ट्रॉफी चाहिए तो उसे दुबई में आकर एसीसी के हेडक्वार्टर से लेना होगा जबकि भारत का कहना है कि वो हेडक्वार्टर से ट्रॉफी नहीं लेगा. यहां पर लड़ाई अब शान की है.