Cricket

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल IND vs ENG:

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर इस अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने फैसला लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. इंग्लैंड की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है.

भारतीय टीम ने अब तक अंडर 19 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट सबसे ज्यादा बार खेला था. साल 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 में टीम ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है. इंग्लैंड की टीम ने साल 1998 में पहली और आखिरी बार इस खिताब को जीता था.

भारत की प्लेइंग इलेवन: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरस, बेन मेयस, थॉमस रियू (कप्तान, विकेटकीपर), केलिब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन 

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल लाइव स्कोर:  भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में पहला विकेट गिरने के बाद अच्छी वापसी की है. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया है. 13.2 ओवर यानी 80 बॉल पर भारतीय टीम का शतक पूरा हुआ. वैभव इस वक्त 57 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि आयुष ने 34 रन बनाए हैं.