Cricket

IND vs AFG: जून में टीम इंडिया में वापसी करेंगे रोहित-कोहली?

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी की तारीख तय हो गई है। आईपीएल 2026 के ठीक बाद अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत छह जून से न्यू चंडीगढ़ में एक मैच की टेस्ट सीरीज से होगी। इसके बाद 14 जून, 17 जून और 20 जून को तीन वनडे मुकाबले खेला जाएंगे।

यानी रोहित और कोहली 14 जून से भारतीय जर्सी में एक्शन में दिख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन एक ही प्रारूप में ये दोनों खेलते हैं। ऐसे में 2027 वनडे विश्वकप को ध्यान में रखते हुए और मैच फिटनेस के लिए चयनकर्ता इन दोनों का चयन कर सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार वनडे प्रारूप में कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी।

 

अफगानिस्तान का भारत दौरा, 2026 (पूरा शेड्यूल)

तारीख समय मैच स्थान
6-10 जून सुबह 9:30 बजे से टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़
14 जून दोपहर 1:30 बजे से पहला वनडे धर्मशाला
17 जून दोपहर 1:30 बजे से दूसरा वनडे लखनऊ
20 जून दोपहर 1:30 बजे से तीसरा वनडे चेन्नई