Entertainment

बीकानेर में इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल शुरू, हेरिटेज वॉक और राजस्थानी संस्कृति की झलक

बीकानेर में इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल आज से शुरू हो गया है। राजस्थानी मांड गायिका अल्लाई जिलाई बाई की धुन ‘केसरिया बालम पधारो म्हारे देश...’ के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार ने 22 किलो की दो हजार पच्चीस फीट लंबी पगड़ी पहनी। इसे पिछले साल ऊंट उत्सव में पवन व्यास ने 22 मिनट में बांधकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस बार पगड़ी को प्रदर्शनी में रखा गया है।

पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत हेरिटेज वॉक से हुई। वाद्य यंत्रों के साथ लोक कलाकारों, दाढ़ी-मूंछों वाले रौबीले प्रतिभागियों और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने चार किलोमीटर लंबी हेरिटेज वॉक की। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास और कलेक्टर नम्रता वृषणि भी मौजूद रहीं।

ऊंट महोत्सव में 11 जनवरी तक ऊंटों को अलग-अलग अंदाज में पेश किया जाएगा। यह उत्सव परंपरा, स्वाद और बीकानेर की संस्कृति का संगम है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी इसका लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।

हेरिटेज वॉक में राजस्थानी परिधान में सजी महिलाएं लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली तक शामिल हुईं।

अब बीकानेर फूड फेस्टिवल में राजस्थानी स्वाद परोसा जाएगा। इसके बाद मिस्टर बीकाणा, मिस मरवण और ढोला-मारू प्रतियोगिता का आयोजन होगा।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पगड़ी बांधने के लिए विख्यात पवन व्यास की बांधी सबसे बड़ी पगड़ी पहने भी युवा नजर आए। सिर पर भारी भरकम और आकार में काफी बड़ी ये पगड़ी पवन व्यास ने पिछली बार भी ऊंट उत्सव के दौरान इसी लक्ष्मीनाथ मंदिर में बांधी थी। इसके अलावा बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भी ऐसी ही पगड़ी है। पवन ने देश दुनिया में कई जगह सबसे बड़ी और सबसे छोटी पगड़ी बांधने का काम किया।

बीकानेर शहरी क्षेत्र से ऊंट उत्सव की शुरुआत से विधायक जेठानन्द व्यास भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन लक्ष्मीनाथ को पूरा शहर सेठ मानता है, उनके यहां से इस शहर के सबसे बड़े उत्सव की शुरूआत अच्छी है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में ऊंट उत्सव से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।बीकानेर शहरी क्षेत्र से ऊंट उत्सव की शुरुआत से विधायक जेठानन्द व्यास भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन लक्ष्मीनाथ को पूरा शहर सेठ मानता है, उनके यहां से इस शहर के सबसे बड़े उत्सव की शुरूआत अच्छी है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में ऊंट उत्सव से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।