बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं. गोविंदा ने एएनआई से बातचीत में अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी हीरोइन पर गलत नजर नहीं डाली है.
गोविंदा ने अपनी पत्नी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन पर हमेशा से ऐसे आरोप लगते रहे हैं और उनकी पत्नी उनका बचपन का प्यार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्यार के मामले में चीजें कभी ठीक से नहीं चलीं, और अब लोग उनके प्यार को 'बुढ़ापे का नाम' दे रहे हैं, जैसे एक बैल को सारी जिंदगी काम लेने के बाद बूचड़खाने भेज दिया जाता है.
अभिनेता ने अपने करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों और यहां तक कि मिस यूनिवर्स के साथ भी काम किया है, लेकिन कभी किसी को गलत नजर से नहीं देखा. उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी हीरोइन यह नहीं कह सकती कि उन्होंने उसे परेशान किया हो या उसके लिए कोई अपशब्द कहा हो. गोविंदा ने यह भी स्पष्ट किया कि जो हीरोइन उनके घर आ रही है और उनके प्रोडक्शन से अपने करियर की शुरुआत कर रही है, उसके साथ वह कभी कुछ गलत नहीं करेंगे.