कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच शाहरुख ने रानी मुखर्जी और उनके भाई राजा मुखर्जी से मुलाकात की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अंतिम विदाई के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य कलाकार और फिल्ममेकर भी मौजूद रहे।
मां के निधन की खबर सामने आने के बाद रानी मुखर्जी के जुहू स्थित आवास पर बॉलीवुड हस्तियों का पहुंचना शुरू हो गया था। अभिनेता आमिर खान भी रानी से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।
रानी और आमिर लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने ‘गुलाम’, ‘मन’ और ‘तलाश’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
इसके अलावा आलिया भट्ट, करण जौहर, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और अनिल कपूर समेत कई फिल्मी हस्तियां भी रानी मुखर्जी के घर पहुंचीं।
कृष्णा मुखर्जी के निधन की जानकारी यशराज फिल्म्स (YRF) की ओर से जारी आधिकारिक बयान के जरिए दी गई। परिवार ने इस मुश्किल समय में लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।
परिवार की ओर से कृष्णा मुखर्जी की मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। उनके निधन से मुखर्जी परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।
कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा से भी जुड़ी रही थीं और प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं। वह अक्सर अपनी बेटी रानी मुखर्जी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े आयोजनों में नजर आती थीं।
रानी मुखर्जी के लिए यह व्यक्तिगत क्षति है। अंतिम संस्कार में पहुंचे फिल्मी सितारों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई दी।