Entertainment

शाहरुख खान की 'किंग' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय: रिलीज से पहले कमाए 250 करोड़ रुपए

मुंबई: बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर इतिहास रचने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' ने रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करना शुरू कर दिए हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही 250 करोड़ रुपए का बड़ा बिजनेस कर लिया है।

 

400 करोड़ का बजट, आधी लागत वसूल

फिल्म 'किंग' का बजट करीब 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जानी-मानी फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पेन मरुधर ने इस फिल्म के ऑल इंडिया थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स रिकॉर्ड 250 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। इसका मतलब है कि फिल्म ने सिनेमाघरों में आने से पहले ही अपनी लागत का 60% से ज्यादा हिस्सा कवर कर लिया है।

 

शाहरुख और पेन मरुधर का पुराना रिश्ता

पेन मरुधर और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बीच पुराना और सफल तालमेल रहा है।

  • पिछली हिट्स: यह कंपनी शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान', 'डंकी', 'जीरो', 'बदला' और 'इत्तेफाक' जैसी फिल्मों को पहले ही रिलीज कर चुकी है।

  • कड़ी टक्कर: इस मेगा डील को हासिल करने के लिए ए.ए. फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स, यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी बड़ी कंपनियों ने भी बोली लगाई थी, लेकिन बाजी पेन मरुधर ने मारी।

 

क्रिसमस 2026 पर हॉलीवुड से महामुकाबला

फिल्म 'किंग' क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली है। यह समय बॉक्स ऑफिस पर वैश्विक स्तर पर काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

  • हॉलीवुड की बड़ी फिल्में: उसी समय 'जुमांजी', 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' जैसी ग्लोबल हिट फिल्में भी रिलीज होंगी। इस भारी कॉम्पिटिशन को देखते हुए ही मेकर्स फिल्म को भारत में सबसे बड़ी थियेट्रिकल रिलीज देने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

'किंग' की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार कास्ट है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

  • मल्टीस्टारर फिल्म: फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

  • क्या है प्लॉट: फिल्म की कहानी एक मेंटर (गुरु) और उसके शिष्य के सफर पर आधारित है, जो मुश्किल हालातों में अपने वजूद को बचाने के लिए संघर्ष करते दिखाई देंगे।

Similer Posts