बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर Salim Khan को ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।
सलमान के करीबी दोस्त संतोष शुक्ला ने बताया कि सलमान इस समय शांत हैं और किसी को परेशान नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि सलीम खान की सेहत में अब सुधार है और स्थिति बेहतर दिशा में जा रही है।
सलीम खान को 17 फरवरी को ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 फरवरी को उनकी डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई, जो ब्रेन सर्जरी नहीं बल्कि एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है। डॉक्टरों ने प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर बताई थी और अब उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है।