Life Style

“सर्दियों में मूंगफली सेहत का सुपरफूड: याददाश्त बढ़ाए, दिल और दिमाग दोनों रखे फिट”

सर्दियों में अक्सर लोग चाय के साथ एक मुट्ठी मूंगफली खाते हैं। दरअसल, इस मौसम में गर्माहट की जरूरत होती है, जो मूंगफली से मिलती है। कई स्टडीज भी यही बताती हैं कि मूंगफली हमारी हेल्थ को कई लेवल पर सपोर्ट करती है। फिर चाहे वो ब्रेन हो, हार्ट हेल्थ हो या इम्यूनिटी।

हाल ही में नीदरलैंड्स के मास्ट्रिख्त यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने मूंगफली पर एक स्टडी की। इसमें पाया गया कि मूंगफली दिमाग के ब्लड वेसेल्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है। साथ ही याददाश्त को भी बढ़ा सकती है। इस ट्रायल के नतीजे क्लिनिकल न्यूट्रिशन जर्नल में पब्लिश हुए हैं।

इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगें कि-

  • मूंगफली के फायदे क्या होते हैं?
  • मूंगफली किन बीमारियों से बचाती है?
  • कच्ची मूंगफली को डाइट में कैसे शामिल करें?

एक्सपर्ट: डॉ. अमृता मिश्रा, न्यूट्रिशियन और डाइटेटिक्स, दिल्ली

सवाल- मूंगफली पर हाल ही में हुई रिसर्च की फाइंडिंग्स क्या हैं?

जवाब- मूंगफली पर हुई हालिया रिसर्च में पाया गया कि रोजाना मूंगफली खाने से दिमाग के ब्लड वेसेल्स बेहतर काम करते हैं। इससे याददाश्त में भी सुधार होता है। यह स्टडी 60 से 75 साल की उम्र के 31 स्वस्थ लोगों पर की गई, जिन्हें 16 हफ्तों तक रोज 60 ग्राम (लगभग दो सर्विंग) मूंगफली खिलाई गई।

रिसर्च में दिमाग से जुड़े फायदों के अलावा दिल की सेहत पर भी असर दिखा। प्रतिभागियों का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर औसतन 5 mmHg तक कम हुआ। वहीं पल्स प्रेशर में करीब 4 mmHg की गिरावट दर्ज की गई।

सवाल- मूंगफली हमारे ब्रेन के लिए कैसे फायदेमंद है?

जवाब- मूंगफली में रेस्वेराट्रॉल तत्व होता है, जो दिमाग तक ब्लड फ्लो बेहतर करने में मदद करता है। इससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है। साथ ही शॉर्ट-टर्म मेमोरी, वर्बल फ्लुएंसी और इंफॉर्मेशन प्रोसेस करने की क्षमता बेहतर होती है।

मूंगफली में मौजूद पॉलीफेनॉल भी दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं। साथ ही मूड को बेहतर रखने में मदद करते हैं। डिप्रेशन के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

सवाल- मूंगफली में कौन–कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

जवाब- मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है। इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद मोनो और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स दिल की सेहत को सपोर्ट करते हैं। वहीं फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही मूंगफली बी-विटामिन्स का भी अच्छा सोर्स है। इसमें नियासिन, फोलेट और थायमिन पाए जाते हैं।

इसके अलावा मूंगफली में जरूरी मिनरल्स भी होते हैं, जैसे कि मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस और कॉपर। ये सभी शरीर की कई अहम प्रोसेस के लिए जरूरी माने जाते हैं। ग्राफिक से मूंगफली के न्यूट्रिशनल वैल्यू के बारे में समझते हैं-