भिंडी लगभग हर मौसम में आसानी से मिल जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये न्यूट्रिशन का पावरहाउस भी है। इसमें फाइबर, विटामिन C, K, एंटीऑक्सिडेंट्स और फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन से लेकर इम्यूनिटी और हार्ट हेल्थ तक सभी का ख्याल रखते हैं।
भिंडी खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। इसे खाने से दिल की सेहत सुधरती है और यह प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद सब्जी है।
आज जरूरत की खबर में भिंडी की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
सवाल- भिंडी खाने के क्या फायदे हैं?
जवाब- भिंडी कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन सुधारता है और शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। विटामिन C इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। भिंडी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और दिल व दिमाग की सेहत बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। इसका फोलेट कंटेंट प्रेग्नेंसी में बेहद उपयोगी है।