राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश होने के छह दिन बाद विधानसभा में बजट रिप्लाई पेश करते हुए विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं, जिनमें मुख्य रूप से सड़क निर्माण पर जोर दिया गया है. कुल 238 नई घोषणाओं में से सर्वाधिक 133 घोषणाएं सड़क निर्माण से संबंधित हैं.
डिप्टी सीएम ने ऐलान किया कि राजस्थान में 690 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी.
यहां कुछ प्रमुख स्थानों पर बनने वाली नई सड़कों की सूची दी गई है:
* आऊ कस्बे में पानी की निकासी हेतु नाली सहित सीसी सड़क का निर्माण (2 किमी.) (लोहावट)-फलौदी, लागत- 7 करोड़ 50 लाख रुपए.
* ओसियां क्षेत्र में दूरस्थ ढाणियों को डामर सड़क से जोड़ने एवं मिसिंग लिंक सड़कों के कार्य-जोधपुर, लागत- 5 करोड़ रुपए.
* अजमेर उत्तर और दक्षिण की विभिन्न सड़कों के लिए क्रमशः 10-10 करोड़ रुपए का प्रावधान.
* देवमाली गेट से मुख्य देवनारायण मंदिर तक फोरलेन सड़क का निर्माण (1.6 किमी.) (मसूदा)-ब्यावर, लागत- 5 करोड़ रुपए.
* पचपदरा में विभिन्न सड़क कार्यों के लिए 13 करोड़ 90 लाख रुपए.
* शिव से कोटडा तक सड़क (15 किमी), शिव, बाड़मेर, लागत- 4 करोड़ रुपए.
* लालसोट में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़क के कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपए.
* भादरा बाईपास-भादरा-सहवा सड़क से भादरा-नोहर सड़क (5.2 किमी), भादरा, हनुमानगढ़, लागत- 26 करोड़ रुपए.
* एनएच-125 पुनियों की प्याऊ से जानादेसर तक सड़क चौड़ीकरण (13 किमी) (लूणी)-जोधपुर, लागत- 17 करोड़ रुपए.
* कैलादेवी से कैलादेवी मोड़ (एनएच-23) एसएच-123 तक सड़क (16 किमी.) (सपोटरा) करौली, लागत- 20 करोड़ रुपए.
* पाली शहर में बांडी नदी पर सबमर्जिबल पुलिया के स्थान पर 4 लेन हाईलेवल पुलिया का निर्माण-पाली, लागत- 40 करोड़ रुपए.
* कुड़की (नीलकंठ महादेव मंदिर) एमडीआर-381 से धनेरिया वाया दासावास रियाबड़ी-डुकिया सड़क (14/500 किमी से 47/0 किमी तक) का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (मेड़ता)-नागौर, लागत- 40 करोड़ रुपए.
* शिकारपुरा रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण (सांगानेर)-जयपुर.
* दिल्ली रोड सडवा से नाई की थड़ी होते हुए वाया सायपुरा रामगढ़ बांध तक (एसएच-55) सड़क चौड़ाईकरण व नवीनीकरण कार्य (जमवारामगढ़)-जयपुर.