Politics

सीकर में सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी जारी, कई पंचायतों में महिला सीट; पंचायतवार आरक्षण तय

सीकर। जिले में जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के आरक्षण के बाद अब ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण भी तय कर दिया गया है। गुरुवार को हुई आरक्षण लॉटरी के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में सरपंच पदों के लिए अनारक्षित, अनारक्षित महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही गांवों में चुनावी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

अजीतगढ़ में महिला और ओबीसी सीटों पर भी आरक्षण

पंचायत समिति अजीतगढ़ की ग्राम पंचायतों में दिवराला, जुगराजपुरा, सांवलपुरातवरान, चीपलाटा, खटकड़, टटेरा और रायपुर जागीर में सरपंच पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए रखा गया है। आसपुरा, किशोरपुरा, पिथलपुर, झाड़ली और अणतपुरा में अनारक्षित सीटें हैं।

हथोरा और हाथीदेह में ओबीसी, जबकि जुगलपुरा और सकराय में ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया है। हरदासकाबास, हरिपुरा सुरानी और लिसाडिया अनुसूचित जाति वर्ग तथा बुर्जाकीढाणी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।

पाटन क्षेत्र में एसटी और एससी महिला सीट भी

दूसरी सूची के अनुसार डाबला, बिहारीपुर, बिहार, न्योराणा, दलपतपुरा, रामसिंहपुरा और घासीपुरा में अनारक्षित वर्ग के लिए सरपंच पद तय हैं। स्यालोदड़ा, श्यामपुरा, जीलो, डोकन, डूगा की नांगल, बलवंतपुरा, दरीबा, छाजा की नांगल और लादी का बास में अनारक्षित महिला सीट है।

पाटन, बेगा की नांगल और हसामपुर में ओबीसी तथा मोठूका और धांधेला में ओबीसी महिला वर्ग निर्धारित है। राजपुरा और रायपुर पाटन एससी, नारदा एसटी महिला, किशोरपुरा एसटी और कोला की नांगल-काचरेड़ा एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

पलसाना में बड़ी संख्या में महिला सीट

पंचायत समिति पलसाना में श्यामपुरा, रानोली, शिश्यूं, अजबपुरा, भदाला की ढाणी, रायपुरा, खंडेलसर, गोवटी, गोवर्धनपुरा, मदनी, अलोदा और गिलो की ढाणी में अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सीट तय की गई है।

भोजा की ढाणी, किशनपुरा, अभयपुरा, लढाणा, रेवासा, सामेर, धींगपुर और लाडपुर में अनारक्षित सीटें हैं। सुजावास, डूकिया और सांवलपुरा ओबीसी तथा वेद की ढाणी और मंडा मदनी ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सांगरवा और भगतपुरा एससी, जबकि मकसूदपुर एसटी वर्ग में रखा गया है।

श्रीमाधोपुर में भी अलग-अलग वर्गों में आरक्षण

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में अरणिया, हासपुर, कल्याणपुरा, महरोली, मूण्डरु, फुटाला, गढ़टकनेत, करड़का और खुर्रमपुरा में अनारक्षित सीटें हैं। बागरियावास, भारणी, जोरावर नगर, कंचनपुर, कोटड़ी शिमारला, मउ, नांगल, शिमारला जागीर, कल्याणपुरा (थोई), सिहोड़ी और डेरावाली में अनारक्षित महिला वर्ग तय किया गया है।

नांगलभीम और छीलावाली ओबीसी, बड़ी ढाणी और त्रिलोकपुरा ओबीसी महिला, नाथूसर एसटी, रतनपुरा और थोई एससी तथा रामपुरा (थोई) एससी महिला के लिए आरक्षित है।

खंडेला में कई पंचायतों में महिला आरक्षण

खंडेला पंचायत समिति में ढाणी गुमान सिंह, रामपुरा, सुजाना, लोहरवाडा, दुल्हेपुरा, जयरामपुरा, निमेडा, भोजपुर, रॉयल, खटून्दरा, पटवारी का बास, जाजोद, बावडी, ठिकरिया और दादिया रामपुरा में अनारक्षित सीटें हैं।

कोटडी लुहारवास, जुगलपुरा, कांवट, गढ़भोपजी, भादवाडी, दूधवालों का बास, गोविन्दपुरा, पुजारी का बास, ढाल्यावास, मलिकपुर, कांसरडा, लाखनी, मालाकाली, जैतुसर, सरगोठ और चौमू पुरोहितान में अनारक्षित महिला वर्ग है।

केरपुरा, चौकड़ी, बासडी, घसीपुरा और आभावास ओबीसी वर्ग, जबकि बरसिंहपुरा, गोकुल का बास, विजयपुरा, टपीपल्या और लांपुआ ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। उदयपुरा, सौंथलिया, शाहपुरा और कोटडी धायलान एससी तथा पनिहारवास, सुखपुरा, रलावता और गौरियां एससी महिला वर्ग में हैं। गुरारा और सलेदीपुरा एसटी तथा पीपलोदा का बास एसटी महिला के लिए आरक्षित है।

धोद और पिपराली में भी आरक्षण तय

धोद पंचायत समिति में बिजांसी, बोसाना, दुगोली, फतेहपुरा, गुणाठू, जाना, पेवा, सांगलिया, सेवद बड़ी, शाहपुरा और सिंगरावट में अनारक्षित सीटें हैं। भीमा, जाचास, खाखोली, मोरडूंगा, नागवा, नेतड़वास, सामी, सरवड़ी और टाटनवा अनारक्षित महिला वर्ग के लिए हैं।

भूवाला, बोसाना और पूर्णपुरा ओबीसी तथा चिड़ासरा, सेवा और सिहोट बड़ी ओबीसी महिला वर्ग में हैं। भगतपुरा, फागलवा और सुजानपुरा एससी, जबकि परडोली बड़ी, राजपुरा और श्योताकाबास एससी महिला के लिए आरक्षित हैं।

पिपराली में गुंगारा, कोलीड़ा, पलासरा, पिपराली, पुरोहित का बास, रामनगर और सिंहासन अनारक्षित वर्ग में हैं। चैनपुरा, धर्मशाला, घड़ेल नगर, गुमाना का बास, माधोपुरा, मलखेड़ा, राजपुरा, श्यामगढ़ और दादिया में अनारक्षित महिला सीटें हैं। बेरी, दुर्गापुरा और सकराय ओबीसी, बाजौर और जुराठड़ा ओबीसी महिला, देवगढ़, रघुनाथगढ़ और तारपुरा एससी, बराल और दौलतपुरा एससी महिला तथा कुशलपुरा एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है।

फतेहपुर में एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग का आरक्षण

फतेहपुर पंचायत समिति में बीबीपुर बड़ा, ठिठावता पीरान और चाचीवाद बड़ा एससी ओपन वर्ग में हैं। थैथलिया और उदनसर एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। ओबीसी ओपन वर्ग में हरसावा बड़ा, कारंगा छोटा और बागड़ोदा तथा ओबीसी महिला वर्ग में भगासरा और कारंगा बड़ा शामिल हैं।

अठवास, बाठोद, हिरणा, नयाबास, रोसावा, बिराणियां, दांतरू और नबीपुरा अनारक्षित ओपन वर्ग में हैं। बलोद छोटी, गारिंडा, बेसवा, बीबीपुर छोटा, मांडेला बड़ा, बलोद भाखरा, गांगियासर, भींचरी, दीनवा लाडखानी और डाबड़ी में अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सरपंच पद आरक्षित किया गया है।

आरक्षण तय होते ही चुनावी चर्चाएं तेज

ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद संभावित प्रत्याशियों के समीकरण भी बदलने लगे हैं। जिन पंचायतों में महिला या आरक्षित वर्ग के लिए सीट तय हुई है, वहां नए दावेदारों के नाम सामने आने