Politics

नीट पेपर लीक पर घमासान: अमित शाह ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी, राहुल गांधी का तीखा हमला

दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। इस विषय पर चर्चा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच तीखी बयानबाजी सामने आई है।

 

अमित शाह की स्पीकर को चिट्ठी: 'विपक्ष से बात कर समय तय करें'

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन पर चर्चा कराने की मांग की है।

  • पत्र के मुख्य अंश:

    "मेरा अनुरोध है कि स्पीकर विपक्ष से चर्चा करें और आपसी सहमति के आधार पर आज से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए जितना समय, दिन या घंटे उचित समझें, निर्धारित करें। मैं तय समय के दौरान सदन में मौजूद रहूंगा और इस मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा लेने के लिए तैयार हूं। विपक्ष की ओर से उठाए गए सभी सवालों का जवाब देने के लिए भी मैं तैयार हूं।"

शाह ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, बशर्ते विपक्ष सदन को चलने दे।

 

राहुल गांधी का पलटवार: 'हमे लेक्चर नहीं सुनना, शाह इस्तीफा दें'

गृह मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा:

  • "हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना है। पहले ये बताएं कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं? अगर उन्होंने यह आदेश नहीं दिया तो वे तुरंत इस्तीफा दें।"

  • "स्टूडेंट्स को गोली किसने मारी? छात्रों को कीलों वाली लाठियों से पीटने का ऑर्डर किसने दिया? क्या अमित शाह ने हमारे बच्चों को गोली मारने का आदेश दिया था?"

  • "शाह के घर के सामने हजार पुलिस वाले खड़े होते हैं और 30 गाड़ियां उनके आगे-पीछे चलती हैं कि कहीं कोई बच्चा न आ जाए। पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं। गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है कि वह सदन में आ सकें।"

 

FCRA संशोधन बिल 2026 JPC के पास भेजा गया

हंगामे के बीच सरकार ने लोकसभा में FCRA संशोधन बिल, 2026 को जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के पास भेजने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन से मंजूरी मिल गई।

  • कमेटी की संरचना: इस संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में कुल 31 सदस्य होंगे, जिनमें 21 सदस्य लोकसभा से और 10 सदस्य राज्यसभा से शामिल किए जाएंगे।

Similer Posts