मंगलवार को निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस वॉर रूम में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने युवाओं को आगे लाने पर जोर दिया:
Gen Z को मिले प्राथमिकता: पूर्व सीएम ने कहा कि सीनियर्स के अनुभव के साथ-साथ युवा पीढ़ी के महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता। देश में पीढ़ी का बदलाव हो रहा है और हमें युवाओं की भावनाओं को पहचानना चाहिए।
आंदोलनों से बदला माहौल: उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जेन-जी के आंदोलनों और राहुल गांधी के प्रदर्शनों ने माहौल बदला है। जयपुर में भी इस तरह के प्रदर्शनों में उन्होंने स्वयं भाग लिया था।
गहलोत ने पार्टी आलाकमान और चुनाव पर्यवेक्षकों (Observers) को टिकट बंटवारे के लिए सख्त नसीहत दी:
ऑब्जर्वर्स को मिलें पूरे अधिकार: गहलोत ने उम्मीद जताई कि प्रदेश कांग्रेस मैदान में भेजे जाने वाले ऑब्जर्वर्स को पूर्ण अधिकार देकर भेजेगी ताकि वे निष्पक्ष चयन कर सकें।
वास्तविक कार्यकर्ताओं को मौका: उन्होंने साफ कहा कि एक भी टिकट सिफारिश पर दिया गया तो उम्मीदवार की हार पक्की है। टिकट केवल जमीनी हकीकत और सर्वे के आधार पर वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही मिलना चाहिए।