Politics

कांग्रेस ने जारी की जयपुर जिला परिषद प्रत्याशियों की सूची: 57 वार्डों पर उम्मीदवार घोषित

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज चुनावों का सरगर्मी तेज होते ही कांग्रेस पार्टी ने जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उदयपुर घोषणा पत्र के वादों और पंचायती राज में महिलाओं के लिए निर्धारित 50 प्रतिशत आरक्षण के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए आधी सीटों यानी 29 वार्डों पर महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके साथ ही पार्टी ने चौमूं और गोविंदगढ़ पंचायत समितियों के लिए भी अपने सभी उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर दी हैं।

 

दिग्गजों और युवा चेहरों को मिला टिकट

कांग्रेस ने इस बार अनुभवी नेताओं के साथ-साथ यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के सक्रिय युवा चेहरों पर दांव खेला है:

  • मोहन डागर (वार्ड 12): पूर्व उपजिला प्रमुख और पीसीसी सदस्य मोहन डागर को पार्टी ने जिला परिषद के वार्ड 12 से उम्मीदवार बनाया है। वे लंबे समय से यूथ कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

  • नीमा वर्मा (वार्ड 42): एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव नीमा वर्मा को 'जेनजी' (Gen-Z) उम्मीदवार के रूप में वार्ड 42 से टिकट दिया गया है।

  • यशवीर सूरा (वार्ड 28): यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सूरा को वार्ड 28 से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

 

चौमूं और गोविंदगढ़ पंचायत समितियों के भी सभी उम्मीदवार तय

जिला परिषद के साथ-साथ कांग्रेस ने स्थानीय निकायों की तर्ज पर पंचायत समितियों में भी युवा और ऊर्जावान चेहरों को प्राथमिकता दी है:

  • चौमूं पंचायत समिति: यहाँ की सभी 25 वार्डों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं।

  • गोविंदगढ़ पंचायत समिति: यहाँ के सभी 19 वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इनमें यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अंजू यादव को वार्ड 10 से उम्मीदवार बनाया गया है।

 

उदयपुर घोषणा पत्र के वादे पर अमल: 50 साल से कम उम्र के युवाओं को तरजीह

कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में उदयपुर घोषणा पत्र की भावना के अनुरूप टिकट वितरण में बड़ा बदलाव किया है:

  • युवाओं को अवसर: पार्टी ने घोषणा के अनुसार 50 वर्ष से कम आयु के युवा एवं नए चेहरों को टिकट बंटवारे में प्रमुखता से जगह दी है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।