Politics

जयपुर नगर निगम चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 48.58% मतदान; कई बूथों पर EVM खराब होने से हंगामा

जयपुर: राजधानी जयपुर के नगर निगम क्षेत्र के 150 वार्डों में नई शहर सरकार चुनने के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। भीषण गर्मी और सुबह की तकनीकी दिक्कतों के बीच दोपहर 3 बजे तक जयपुर में कुल 48.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही शहर के कई मतदान केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में खराबी और प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तीखी झड़पों की खबरें सामने आईं।

 

EVM की खराबी से आधे घंटे थमा मतदान, बिना वोट दिए लौटे कई मतदाता

राजधानी के कई इलाकों में सुबह-सुबह वोटिंग मशीनों ने धोखा दिया, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा:

  • वार्ड 106 में आधे घंटे ठप रही वोटिंग: पुरानी बस्ती स्थित वार्ड 106 के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल (गुट्या हनुमान मंदिर) पोलिंग बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते करीब आधे घंटे तक मतदान पूरी तरह बंद रहा। बाद में दूसरी ईवीएम लाकर वोटिंग शुरू कराई गई, लेकिन इस दौरान लंबी कतार में खड़े कई लोग बिना वोट डाले ही वापस लौट गए।

  • वार्ड 113 में मतदाताओं का आक्रोश: कांवटिया का खुर्रा स्थित अग्रवाल धर्मशाला मतदान केंद्र पर भी ईवीएम खराब होने के बाद नाराज मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

कहीं समर्थकों में झड़प तो कहीं प्रत्याशी ने छुए बुजुर्ग के पैर

पोलिंग बूथों के बाहर चुनावी माहौल में अलग-अलग नजारे देखने को मिले:

  • वार्ड 114 में झड़प: वार्ड 114 के केसरियों की धर्मशाला स्थित पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों को साधने को लेकर दो rival प्रत्याशियों के समर्थकों में तीखी बहस के बाद झड़प हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

  • वार्ड 27 में अनोखा जनसंपर्क: वार्ड 27 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी ने वोट मांगने के अनूठे अंदाज में पोलिंग बूथ के बाहर एक बुजुर्ग मतदाता के पैर पकड़कर आशीर्वाद लिया और समर्थन की गुहार लगाई।

  • वार्ड 26 में एजेंट को लेकर विवाद: वार्ड 26 के मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी के