विजय की इस बड़ी राजनीतिक सफलता के बीच उनके 'लेडी लक' की चर्चा भी जोरों पर है। दरअसल, आज दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन का जन्मदिन है। तृषा को अक्सर विजय की सफलता के पीछे का 'लेडी लक' कहा जाता रहा है।
अपने जन्मदिन के मौके पर और चुनावी नतीजों के बीच तृषा कृष्णन की सक्रियता ने सबका ध्यान खींचा है:
तिरुमाला मंदिर: तृषा ने आज सुबह सबसे पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए।
विजय से मुलाकात: मंदिर से लौटने के बाद दोपहर होते-होते तृषा सीधे थलापति विजय के घर पहुंचीं।
51 वर्षीय विजय और तृषा की जोड़ी ने पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं:
फिल्मी सफर: दोनों ने लगभग 5 फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें 2023 की सुपरहिट फिल्म 'लियो' भी शामिल है।
निजी जीवन: पिछले कुछ समय से दोनों के नाम एक-दूसरे के साथ जुड़ते रहे हैं। यह वही दौर था जब विजय अपनी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के साथ तलाक की कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे।
रुझानों में टीवीके (TVK) की इस बढ़त ने राज्य की पारंपरिक राजनीति को बड़ा संदेश दिया है। एक अभिनेता से जननायक बनने की ओर अग्रसर विजय को उनके प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अब 'भावी मुख्यमंत्री' के रूप में देखना शुरू कर दिया है।