Crime

चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला,बदमाश ने धक्का देकर गिराया,

उदयपुर में 2 बदमाशों ने मंदिर से लौट रही 75 वर्षीय महिला से सोने चेन छीन ली। महिला पैदल अपने घर जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन पकड़ ली और खींचने लगा।

महिला ने बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने महिला को धक्का देकर डिवाइडर पर गिरा दकिया और चेन लेकर कुछ दूर पैदल चला,आरोपी का दूसरा साथी पास ही मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा था। दोनों बाइक पर फरार हो गए।

मामला सुखेर थाना क्षेत्र में सेलिब्रेशन मॉल के सामने बुधवार सुबह 8:30 बजे का है। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक महिला से चेन छीनते हुए नजर आ रहा है।

घटना के दौरान सड़क पर बाइक सवार गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। पास के एक दुकानदार ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भी गिर गया।

 सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरके सर्कल की रहने वाली रूप कुंवर भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में रोज दर्शन करने जाती हैं।

बुधवार रूप कुंवर  भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में दर्शन करने गई थीं। सुबह साढ़े 8 बजे वहां से पैदल घर लौट रही थीं। पहले से बाइक सवार दो बदमाश पीछा कर रहे थे।

घर से करीब 100 मीटर पहले सेलिब्रेशन मॉल के सामने पहुंचते ही एक बदमाश ने रूप कंवर के गले पर झपट्टा मारा। इस दौरान उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया, बदमाश ने धक्का देकर रूप कंवर को सड़क के डिवाइडर पर गिरा दिया और सोने की चेन छीनकर भाग गया, पास में बाइक लेकर खड़े अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।

बदमाश जैसे ही चेन तोड़कर भागने लगे, पास के दुकानदार देवीलाल डांगी ने उसका पीछा किया, लेकिन वे दौड़ते समय गिर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।