Crime

“प्रेम-प्रसंग के तनाव में युवक ने झुंझुनूं में ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या”

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। डूंडलोद गांव स्थित धोबियों की ढाणी के पास रहने वाले युवक विजय मिश्रा ने प्रेम-प्रसंग में तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

9 साल पुराना था रिश्ता

सुसाइड नोट के अनुसार विजय मिश्रा का एक युवती के साथ करीब 9 साल से प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। विजय इस रिश्ते को लेकर काफी भावुक था और भविष्य के सपने देख रहा था। लेकिन कुछ समय से उसे यह जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य युवक से भी बातचीत कर रही है। इसी बात से वह अंदर ही अंदर टूट गया।

सोशल मीडिया पर चेंज किया बायो

आत्महत्या से पहले विजय ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बायो चेंज कर दिया। जिसमें उसने सिर्फ 2 शब्द लिखे थे – 'यूजर डेड'। ये उसके जीवन का आखिरी संदेश साबित हुआ। इसके बाद वह घर से निकला और रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया।