Breaking News

11 साल बाद टूटी कृप कपूर सूरी की शादी, एक्टर ने खुद किया तलाक की पुष्टि

टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कृप कपूर सूरी अपनी शानदार एक्टिंग से लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। स्टार प्लस के हिट शो ‘उड़ने की आशा’ में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका निभाकर वह एक बार फिर सुर्खियों में आए, लेकिन इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि निजी जिंदगी है।

करीब 11 साल की शादी के बाद कृप कपूर सूरी और उनकी पत्नी सिमरन कौर सूरी अलग हो चुके हैं। खुद एक्टर ने इस बात की पुष्टि कर दी है। हाल ही में सिमरन की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं। इससे पहले भी बीते साल दोनों के अलग रहने की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें कृप ने सिरे से नकार दिया था।

टेली टॉक से बातचीत में कृप कपूर सूरी ने साफ शब्दों में कहा, “हां, हम अलग हो चुके हैं।” उनके इस बयान के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया।

गौरतलब है कि कृप कपूर सूरी और सिमरन कौर सूरी ने साल 2014 में शादी की थी। साल 2020 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। हालांकि शादी के 11 साल बाद अब दोनों कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं।

दिलचस्प बात यह है कि साल 2024 में तलाक की खबरों पर कृप कपूर सूरी नाराज भी हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हर कपल की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं और वे साथ हैं। अब उनके ताजा बयान के बाद उस पुराने पोस्ट को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

कृप कपूर सूरी के इस फैसले से उनकी फैन फॉलोइंग को बड़ा झटका लगा है। साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई है कि इस अलगाव का उनकी बेटी के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा। टीवी इंडस्ट्री में शादियां टूटना भले ही आम होता जा रहा हो, लेकिन कृप कपूर सूरी का यह कदम उनके चाहने वालों के लिए चौंकाने वाला है।