City

मुख्यमंत्री ने आज पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने आज पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक की है। सभी जिला कलेक्टरों के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक में आम जनता को राहत देने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में पेट्रोल, डीज़ल और गैस की कमी नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही भंडारण और वितरण प्रणाली पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है, ताकि सप्लाई चेन में कोई बाधा न आए। मुख्यमंत्री ने कालाबाजारी और जमाखोरी को लेकर भी कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों को बख्शा न जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सरकार हर स्तर पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

  • पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर विशेष निगरानी
  • कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के आदेश

Similer Posts