India

लंदन में 14 साल की सिख लड़की का गैंगरेप कराया

लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग द्वारा सिख लड़की (14) को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने पहले अगवा किया और फिर फ्लैट में बंद कर 5-6 लोगों से उसका रेप कराया। लड़की ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे डराकर चुप करा दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही इस घटना के बारे में लंदन में रहने वाले सिखों को पता चला तो वे आरोपी के फ्लैट के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जैसे-जैसे मामले का पता अन्य सिखों को चलता रहा, आरोपी के फ्लैट पर भीड़ बढ़ती गई। कुछ ही देर में वहां 200 से ज्यादा सिख पहुंच गए और कई घंटे हंगामा किया।

इसके बाद सभी ने मिलकर लड़की को रिहा करवा लिया। सिखों का आरोप है कि वेस्ट लंदन में इस तरह छोटी बच्चियों को अगवा करके उनका यौन शोषण करने की घटनाएं आम होने लगी हैं। इस मामले से जुड़ी दो पोस्ट और वीडियो डेविड आथर्टन नाम के यूजर्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डाले गए।

हाल ही में इंग्लैंड में इस तरह के मामले बढ़े है। अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई थी और कार्रवाई नहीं करने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की थी। 

सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे सामने आया मामला...

  • मामला वेस्ट लंदन के हाउंस्लो शहर का : यह मामला वेस्ट लंदन के हौंसलो शहर का है। सोशल मीडिया यूजर डेविड आथर्टन के मुताबिक, जिस फ्लैट में यह मामला सामने आया, उसी में एक सिख युवक भी रहता है। युवक ने एक दिन 34 वर्षीय पाकिस्तानी युवक को सीढ़ियों से उतरते वक्त 15 वर्षीय सिख लड़की के साथ देखा। उसने पाकिस्तानी युवक को रोका तो वह भड़क गया। वीडियो में युवक बहस करता देखा जा सकता है।
  • सुबह पांच से रात दस बजे तक फ्लैट में रखता था : सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी युवक इस सिख लड़की को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक अपने फ्लैट में रखता था। आरोप है कि उसने लड़की का यौन शोषण करने के लिए 6 पुरुषों को बुलाया था। इन सभी ने मिलकर उसके साथ रेप किया।
  • पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो सिखों ने खुद घेरा : सिख युवक ने पाकिस्तानी युवक के घर से बच्ची को रिहा करने की बात कही तो वह मामले से दूर रहने की धमकी देने लगा। उसने पुलिस को इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सिख युवक ने अपने समुदाय के लोगों को इकट्ठा किया और पाकिस्तानी युवक के फ्लैट का घेराव किया।