Technology

पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e का नया सिनेलक्स एडिशन भारत में लॉन्च

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज 2 मार्च को अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e का नया सिनेलक्स एडिशन भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें 79kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है, जो लंबी फुल चार्च पर 500km की रेंज देता है।

कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹29.35 लाख है और इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। 10 मार्च 2026 से डिलीवरी शुरू होगी। नया स्पेशल एडिशन 59kWh पैक (₹28.65 लाख) और टॉप-एंड 79kWh पैक (₹31.25 लाख) के बीच रखा गया है।

कार चार्ज करने के लिए ग्राहकों को 50 हजार रुपए कीमत वाला 7.2kW AC चार्जर या 75 हजार रुपए कीमत वाला 11kW AC चार्जर अलग से खरीद सकते हैं। महिंद्रा एक्सईवी 9ई का मुकाबला टाटा हैरियर EV और BYD एटो 3 से है। 

सिनेलक्स एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए महिंद्रा ने इसमें कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। कार दो नए मोनोक्रोम कलर्स में अवेलेबल है। इसमें एक सैटिन ब्लैक है, जो इसे बेहद मस्कुलर लुक देता है और सैटिन वाइट जिसे ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लैडिंग के साथ जोड़ा किया गया है। रियर पिलर पर 'Cineluxe' की बैजिंग है।

महिंद्रा ने इस एडिशन को फीचर्स से लोड किया है:

  • इंटरटेनमेंट: इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन (Harman Kardon) ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो घर के थिएटर जैसा साउंड देता है।
  • टेक्नोलॉजी: कार में ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले (AR-HUD) और 16 मिलियन रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।
  • खास मोड्स: पालतू जानवरों के लिए 'पेट मोड' और बाहर रुकने के लिए 'कैंपिंग मोड' जैसे समर्पित क्लाइमेट कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ और वायरलेस चार्जिंग पैड भी मौजूद है।