World

बांग्लादेश चुनाव के 48 घंटे पहले कुल्हाड़ी से काटा गया हिंदू व्यापारी,

ढाका में बांग्लादेश चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का माहौल बताया जा रहा है, जहाँ 12 फरवरी को होने वाले चुनावों से 48 दिन पहले एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है. यह घटना मैमनसिंह जिले में हुई, जहाँ एक हिंदू चावल व्यापारी सुशेन चंद्र सरकार को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला गया. हत्या के बाद उनके शव को दुकान में ही छोड़कर हत्यारे भाग गए और बाहर से शटर बंद कर ताला लगा दिया.

यह घटना मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में सोमवार रात करीब 11 बजे हुई. त्रिशाला पुलिस के अनुसार, सुशेन चंद्र सरकार 'मेसर्स भाई भाई इंटरप्राइजेज' के मालिक थे और दक्षिणकांडा गांव के निवासी थे. जब वे दुकान में अकेले थे, तभी हत्यारे कुल्हाड़ी लेकर घुसे और उनकी हत्या कर दी.

यह मैमनसिंह में तीसरी ऐसी हत्या है, जिससे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में डर और चिंता का माहौल है. इससे पहले बजेंद्र बिस्वास नामक व्यक्ति की एक गारमेंट फैक्ट्री में उनके सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. कुछ दिन पहले ही इसी इलाके में फैक्ट्री में काम करने वाले दीपु चंद्र दास को झूठे ईशनिंदा के आरोप लगाकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था. बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में ढीली-ढाली जांच कर रही है और कोई हत्यारा हाथ नहीं लगा है.