Rajasthan

सीकर के खाटूश्यामजी धाम में फाल्गुनी लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरू

सीकर के खाटूश्यामजी धाम में फाल्गुनी लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरू हो चुका है। अब तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं। मेला सोमवार को वर्किंग-डे होने के कारण भक्तों की भीड़ थोड़ी कम रही।

श्रद्धालुओं ने सफेद गुलाब, मोगरा और विदेशी फूलों से श्याम बाबा का भव्य शृंगार किया। मंदिर परिसर को लाल, पीले और सफेद कपड़ों से सजाया गया है और घंटियों से संगीत का वातावरण बना हुआ है। थर्माकोल शीट पर गढ़ाई कर मंदिर को श्याम दरबार के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

भीड़ कम होने के कारण चारण खेत के जिगजैग मार्ग पूरी तरह नहीं खोले गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में एक घंटे से भी कम समय लग रहा है। रींगस से खाटू तक श्रद्धालुओं के जत्थे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। मेला 28 फरवरी तक चलेगा।